छपरा: जेपीयू में दही-चूड़ा के साथ मनाई गई मकर संक्रांति

छपरा/सारण : जय प्रकाश विश्वविद्यालय में मकर संक्रांति का पर्व दही-चूड़ा भोज के साथ सभी कर्मचारियों ने मनाया।
12 से 3 बजे तक कार्य करने के बाद सभी ने मकर संक्रांति के प्रतीक स्वरूप दही चूड़ा का भोज किया।

आज विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. फारूक अली तथा अन्य अधिकारी समय से विश्व विद्यालय आ गए। सबने निर्धारित अवधि में अपना कार्य पूरा कर लिया और विश्व विद्यालय के द्वारा आयोजित मकर संक्रांति के भोज मे शामिल हुए।

विदित हो कि इस समय रविवार तथा अन्य अवकाश के दिन विश्व विद्यालय खोलने का फैसला किया गया है और उसके बदले में। क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जायेगा।
सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साहित होकर कार्य कर रहे हैं और कुलपति प्रो. फारूक अली का पूरा समर्थन करते हैं।
