Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u673864504/domains/dayanddaygroup.com/public_html/wp-content/themes/covernews/covernews.theme#archive on line 43
May 16, 2024

पटना: बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के सभापति संस्था विरोधी कार्य के कारण हटाए गए

0
Spread the love

पटना:  बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड की राज्य मुख्यालय बुद्ध मार्ग पटना मे राज्य कार्यकारिणी की बैठक मुख्य राज्य आयुक्त राम कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें पूर्व के बैठक के करवाई की संपुष्टि की गई।

Advertisements

तदोपरांत कार्यकारिणी के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से संस्था के वर्तमान सभापति श्री उदय शंकर सिंह के द्वारा लगातार संस्था विरोधी कार्य करने पर चिंता व्यक्त करते हुए निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया तथा उन्हें पद से हटाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

Advertisements
Advertisements

साथ ही मुख्य राज्य आयुक्त को सभापति के पद पर किसी दूसरे व्यक्ति को बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के नियमावली के तहत नियुक्त करने हेतु अधिकृत किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से बच्चों के हित में कार्य करने हेतु तथा संस्था के सदस्यों एवं कर्मचारियों के विकासोन्मुखी कार्यक्रम एवं कई योजनाओं को भी स्वीकृत किया गया।

बैठक की कार्यवाई विगत माह संस्था के मजबूत स्तंभ उप सभापति –सह –मुख्य जिला आयुक्त, मधुबनी राज किशोर ठाकुर एवं मुख्य जिला आयुक्त, भागलपुर सर्राफ सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई।

बैठक में प्रमुख रूप से राज्य आयुक्त स्काउट आञ्जनेय गौतम, राज्य आयुक्त (कब) डॉ. ऋषभ कुमार, राज्य आयुक्त (गाइड) गार्गी गरिमा, राज्य आयुक्त (स्काउट) दिलीप कुमार (एडल्ट रिसोर्स), राज्य कोषाध्यक्ष मदन मोहन कृष्ण, राज्य आयुक्त बुलबुल डॉ. सुमन कुमारी, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) डॉ. विजय कुमार, राज्य संगठन आयुक्त श्रीनिवास कुमार, नागेन्द्र नाथ शर्मा एवं सभी जिलों के मुख्य जिला आयुक्त शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Donot Miss This Section