Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u673864504/domains/dayanddaygroup.com/public_html/wp-content/themes/covernews/covernews.theme#archive on line 43
May 13, 2024

*सौम्या शालिनी को भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की डॉक्टोरल फेलोशिप*

0
Spread the love

सारण छपराः जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के इतिहास विभाग की शोध छात्रा सौम्या शालिनी का चयन प्रतिष्ठित भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर हुए चयन में सौम्या शालिनी को 36वा स्थान प्राप्त हुआ है।

Advertisements

इससे पूर्व सौम्या शालिनी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में लगातार चार बार सफलता प्राप्त किया है। सौम्या शालिनी मूलतः परसा प्रखंड के बहलोलपुर निवासी अधिवक्ता श्री जीवनन्दन शर्मा और सीमा शर्मा की पुत्री है। बचपन से ही होनहार विद्यार्थी रही सौम्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा छपरा के ए.एन.डी. पब्लिक स्कूल से करने के पश्चात पटना वीमेंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक और पटना विश्वविद्यालय से परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है ।

Advertisements
Advertisements

सौम्या वर्तमान में इतिहास विभाग जय प्रकाश विश्वविद्यालय में “ब्रिटिश भारत से मॉरिशस में अनुबंधित श्रम प्रवासन एवं भोजपुरी लोक संस्कृति का प्रसार” विषय पर शोध कर रही है। सौम्या की सफलता पर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० सुधीर कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सौम्या के उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

इसकी सफलता परिवार के सदस्यों के साथ विश्वविद्यालय के प्रो० सयैद रज़ा, प्रो० कृष्ण कन्हैया, प्रो० राजेश नायक, प्रो० दिब्याशु कुमार, डॉ० रितेश्वर नाथ तिवारी, डॉ०अभय कुमार सिंह औऱ डॉ० श्याम प्रकाश ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Donot Miss This Section